देश राज्यों से बड़ी खबरें :01 दिसम्बर सोमवार2025
देश राज्यों से बड़ी खबरें :01 दिसम्बर सोमवार2025
1.सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक, GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी, आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में स्पेशल बिल।
2.वंदे मातरम के सहारे बंगाल की राजनीति: BJP-TMC ने बनाई अपनी-अपनी रणनीति, आज संसद सत्र में भी होंगे आमने-सामने।
3. शुभेन्दू अधिकारी का दावा-फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में फाईनल वोटर लिस्ट जारी होते ही हो जायेगी विधानसभा चुनाव की घोषणा।
4. SIR: डायमण्ड हारबर के फलता में मृतक वोटरों के नाम पर फॉर्म जमा होने के BJP के दावे को EC के विशेष ऑब्जर्वर ने नकारा, कहा- नहीं मिली कोई शिकायत।
5. SIR: आज BJP विधायकों के साथ CEO दफ्तर जायेंगे शुभेन्दू अधिकारी, कुछ BLO's के पक्षपातपूर्ण रवैये की करेंगे शिकायत।
6.SIR: तारकेश्वर के चापाडांगा में भाड़े के एक ही मकान से 50-60 भाड़ेती गायब, भाजपा नेता का बांग्लादेशी होने का दावा।
7.कांस्टेबल भर्ती एक्जामः कोन्ननगर के स्कूल में पहुंची नैहट्टी की रिचा कुमार झा को नहीं मिली इन्ट्री, एडमिट कार्ड में 'फिमेल' की जगह लिखा था 'मेल', परीक्षार्थी का दावा-गलती सुधारने के लिए किया था ईमेल, नहीं मिला कोई जवाब।
8.मुंबई-हावड़ा मेल में सफर कर रहे बंगाल के यात्री की मौत, राउरकेला पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
9. बारासातः अशोकनगर में दिवंगत माकपा नेता विजन मुखर्जी का बेडरूम तोड़ नया निर्माण करवा रही थीं बेटियां, खुदाई के दौरान मिली दो खोपड़ी सहित कई हड्डियां, तृणमूल बोली- जमीन से निकल रहा CPM का कलंकित इतिहास।
10.राजस्थानः झुंझुनूं में 16 कारों को फूंकने वाले मास्टरमाइंड के मामा-भांजा गिरफ्तार, एक आरोपी के घर चला बुलडोजर।
11.बिहार: जीजा-साली की लुटेरी जोड़ी अरेस्ट! हर शाम दानापुर से ऑटो बुक कर सुनसान जगह ले जाकर करते थे लूटपाट।
12. ग्वालियर में पति कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने पुलिस के साथ मारी रेड, मंडप छोड़कर छूमंतर हुआ दूल्हा जीशान मिर्जा।
13.नोएडा जिला अस्पताल में HIV पॉजिटिव माताओं ने 12 बच्चों को दिया जन्म, सभी नवजातों की HIV रिपोर्ट नेगेटिव।
14.बिहार में सियासी भूचाल! चिराग पासवान बोले- महागठबंधन के कई विधायक NDA के सम्पर्क में, कांग्रेस ने बताया शिगूफा।
15. प्रिंट मीडिया विज्ञापनों के लिए सरकारी दरों में 26% की बढ़ोतरी, केंद्र ने दी मंजूरी।
You may also like: !!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!! 22/12/2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.